CG क्रूरता का VIDEO : इंसान या हैवान? छत्तीसगढ़ में गौवंश से क्रूरता...गाय का मुंह बोरी से बांध लाठियों से पीटा, फिर चारों पैर रस्सी से बांध उठाकर उफनती नदी में फेंका दिया…देखे रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...

Chhattisgarh Human or animal? cruelty to cows in chhattisgarh जांजगीर जिले में दरिंदगी का एक ऐसा वाकया सामने आया है कि मानवता भी शर्मसार हो जाये। कुछ दरिंदो ने एक मूक गाय के मुंह पर बोरी बांध कर पहले से डंडे से बेरहमी से जम कर पीटा। इस दौरान गाय दर्द से बिलबिलाती रही। फिर भी हैवानो का दिल नही पसीजा। फिर गाय के चारों पैर बांध कर उफनती नदी में फेंक दिया Human or animal? Cruelty to cows in Chhattisgarh...the cow's mouth was tied with a sack, beaten with sticks, then all four legs were tied with a rope and thrown into the raging river…watch the video

CG क्रूरता का VIDEO : इंसान या हैवान? छत्तीसगढ़ में गौवंश से क्रूरता...गाय का मुंह बोरी से बांध लाठियों से पीटा, फिर चारों पैर रस्सी से बांध उठाकर उफनती नदी में फेंका दिया…देखे रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...
CG क्रूरता का VIDEO : इंसान या हैवान? छत्तीसगढ़ में गौवंश से क्रूरता...गाय का मुंह बोरी से बांध लाठियों से पीटा, फिर चारों पैर रस्सी से बांध उठाकर उफनती नदी में फेंका दिया…देखे रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...

Chhattisgarh Human or animal? cruelty to cows in chhattisgarh

जांजगीर- चाम्पा। जांजगीर जिले में दरिंदगी का एक ऐसा वाकया सामने आया है कि मानवता भी शर्मसार हो जाये। कुछ दरिंदो ने एक मूक गाय के मुंह पर बोरी बांध कर पहले से डंडे से बेरहमी से जम कर पीटा। इस दौरान गाय दर्द से बिलबिलाती रही। फिर भी हैवानो का दिल नही पसीजा। फिर गाय के चारों पैर बांध कर उफनती नदी में फेंक दिया। जिसका वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद व अन्य पर एफआईआर कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। हसौद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में यह घटना बुधवार की शाम घटित हुई बताई जा रही है। जिसमें मूक बेबस गाय के मुंह को बोरी से बांध कर कुछ युवकों ने उसकी डंडे से जम कर पिटाई की। दर्द से बिलबिलाती गाय को देख कर भी उनका मन नही भरने पर उन्होंने उसके पैरो के रस्सी से बांध कर लालमाटी गांव में सोन नदी के ऊपर बने पुल से उफनती नदी में जिंदा ही फेक दिया। इस दौरान गाय ने तैर कर बचने का बहुत प्रयास किया पर मुंह मे बोरी बंधे होने की वजह से न तो वह देख पा रही थी न सांस ले पा रही थी। चारो पैर बंधे होने के चलते वह तैर भी नही पा रही थी। अंततः वह उफनती नदी में बह गई।


देखे विडियो 
 

वीडियो में 10-12 युवक सोन नदी के पुल पर बैठी एक गाय को बेरहमी से पीटते और नदी में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने पहले गाय के मुुंह पर बोरी बांध दी। फिर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान गाय दर्द से तड़पती रही, लेकिन युवक उसको पीटने से नहीं रोके। गाय जब अधमरी होकर गिर गई तो युवकों ने उसके चारों पैर रस्सी से बांध दिए और उठाकर नदी में फेंक दिया। वीडियो लालमाटी गांव का सुबह का बताया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, लेकिन गाय पर युवकों की क्रूरता को देख उनकी हिम्मत रोकने की नहीं हुई। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया है। गाय के जिंदा ही नदी में बहने और बाद में मौत होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि गाय का शव बरामद नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि नदी का बहाव काफी तेज था, ऐसे में शव मिलने की संभावना काफी कम है।

 

हसौद पुलिस ने पूरे मामले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम कमल किशोर खूंटे, राहुल खूंटे, किरण जाटवर, कुलदीप टंडन, ऋषि डहरे बताया जा रहा है। घटना में शामिल 7 आरोपी अब भी फरार हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ हसौद पुलिस ने धारा 429 , पशु संरक्षण की धारा 410 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है।