CG- भारी बारिश यलो अलर्ट: बारिश की चेतावनी... अलर्ट जारी... बिजली गिरने की भी संभावना... जानिए कहां कब बरसेगा बादल?.....
Chhattisgarh Heavy Rain yellow Alert Weather Update नया भारत 19 जुलाई 2022। गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।




Chhattisgarh Heavy Rain yellow Alert Weather Update
नया भारत 19 जुलाई 2022। गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर व बलरामपुर, बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा व कोरबा, रायपुर संभाग के रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद व बलौदाबाजार, दुर्ग संभाग के सभी जिलों और बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।(Chhattisgarh Heavy Rain yellow Alert Weather Update)
छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में अब बाढ़ से राहत मिलती दिखाई दे रही है। दो दिनों से बारिश बंद होने के चलते सुकमा के कोंटा शहर से अब शबरी नदी पीछे हटने लगी है। घरों में अब वह कीचड़ के साथ सांप-कीड़े और मकौड़े छोड़ गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। दुर्ग में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार सुबह एक स्कूल की इमारत गिर गई। गनीमत रही किसी बच्चे को चोट नहीं आई। कांकेर में मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।(Chhattisgarh Heavy Rain yellow Alert Weather Update)
महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना में हुई भीषण बारिश और बाढ़ के चलते गोदावरी नदी उफान पर थी। साल 1986 के बाद अब ऐसे हालत बने थे। तेलंगाना के भद्रचलम में गोदावरी का जल स्तर 71.70 फीट पर पहुंच गया, जिसने छत्तीसगढ़ के कोंटा को भी अपनी चपेट में ले लिया। शबरी नदी का बैक वाटर कोंटा में घुसा तो एक तिहाई शहर डूब गया। अब मंगलवार को डु़बान क्षेत्रों से बहुत हद तक पानी निकल गया है। सिर्फ नयापारा में आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर ही पानी मौजूद है।(Chhattisgarh Heavy Rain yellow Alert Weather Update)