CG अनिश्चितकालीन हड़ताल BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश... हड़ताल से दूर रहने वाले कर्मचारियों को मिलेगी सुरक्षा... मेन गेट पर होगी वीडियोग्राफी.....
Chhattisgarh employees officer Indefinite Strike, state government issued instructions, employees who are away from the strike will get security, videography will be done at the main gate रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शासकीय कर्मचारियों द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2022 से आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में रायपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। जो कर्मचारी/अधिकारी हड़ताल में नहीं रहेंगे। उन्हें कार्यालय आने-जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और मुख्यद्वार में आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए गए हैं।




Chhattisgarh employees officer Indefinite Strike, state government issued instructions, employees who are away from the strike will get security, videography will be done at the main gate
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शासकीय कर्मचारियों द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2022 से आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में रायपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। जो कर्मचारी/अधिकारी हड़ताल में नहीं रहेंगे। उन्हें कार्यालय आने-जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और मुख्यद्वार में आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है की दिनांक 22 अगस्त, 2022 से कतिपय कर्मचारी संगठनों के आव्हान पर कई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। किन्तु कई कर्मचारी संगठन के कर्मचारी/अधिकारी हडताल में नहीं रहेंगे। विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी संगठनों द्वारा आशंका व्यक्त की गई है कि दिनांक 22 अगस्त, 2022 के अनिश्चितकालीन हडताल में नहीं रहने वाले कर्मचारी/अधिकारी के कार्यालय प्रवेश के समय विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।
जारी आदेश में कहा गया है की अतएव ऐसी स्थिति निर्मित न हो इस हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु अनुरोध किया गया है। अतः निर्देशानुसार अनुरोध है कि दिनांक 22 अगस्त, 2022 को कतिपय कर्मचारी संगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जो कर्मचारी / अधिकारी हड़ताल में नहीं रहेंगे। उन्हें कार्यालय आने-जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था करना सुनिश्चित की जावें तथा मुख्य द्वार में आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी भी कराई जावे।