CG- कांग्रेस में नियुक्तियां BIG NEWS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इन 8 ब्लॉक में की अध्यक्षों की नियुक्ति.... PCC ने जारी किया आदेश.... जानिए किन्हें कहां की मिली कमान.... देखें लिस्ट......




रायपुर 14 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 7 जिलों के 8 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इसके लिए आदेश कर दिया गया है। गरियाबंद जिले के तीन ब्लाक छुरा, गरियाबंद नगर और राजिम शामिल है। वहीं वाड्रफनगर, पत्थलगांव, गुरुर, पलारी, रतनपुर और लोरमी ब्लाक में भी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पूनिया के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार आगामी आदेश तक निम्नानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसमें से सुषमा यादव, हरगोविन्द अग्रवाल, पवन ठाकुर, प्रेम सोनवानी, सुनील कुरे, रामरतन कौशिक, तामेश्वर साहू और नरेश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
देखिए सूची
