आम आदमी को बड़ा झटका: प्राकृतिक गैस की कीमत में इजाफा.... मोदी सरकार ने 62 फीसदी बढ़ा दिए नेचुरल गैस के दाम.... आज से लागू होगी नई दर.... CNG के रेट पर होगा सीधा असर.... महंगी हो जाएगी CNG!.....

आम आदमी को बड़ा झटका: प्राकृतिक गैस की कीमत में इजाफा.... मोदी सरकार ने 62 फीसदी बढ़ा दिए नेचुरल गैस के दाम.... आज से लागू होगी नई दर.... CNG के रेट पर होगा सीधा असर.... महंगी हो जाएगी CNG!.....

डेस्क। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्राकृतिक गैस की कीमत में 62 फीसदी का इजाफा किया है। इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और उर्वरकों की कीमत में भी तेजी आने के आसार हैं। केंद्र ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने के बाद उठाया है। प्राकृतिक गैस से उर्वरक का निर्माण होता है, पावर प्लांट संचालित किए जाए हैं और इसे सीएनजी में भी बदला जाता है। प्राकृतिक गैस की कीमतों में अप्रैल 2019 के बाद यह पहली बढ़ोतरी की गई है। 


सरकार के इस फैसले से आम आदमी को काफी दिक्कत होने वाली है, क्योंकि नेचुरल गैस का इस्तेमाल बहुत सारी जगहों पर होता है। इसमें सबसे अहम ये है कि नेचुरल गैस से ही सीएनजी बनाई जाती है। यानी अगर सीएनजी बनाने का कच्चा माल नेचुरल गैस ही महंगी हो जाएगी तो सीएनजी के दाम बढ़ना लाजमी है। इसके अलावा नेचुरल गैस का इस्तेमाल फर्टिलाइजर और बिजली बनाने जैसे कामों में भी किया जाता है, तो उनकी कीमतों पर भी असर देखने को मिल सकता है।

 


यह अधिकतम मूल्य है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी केजी-डी6 जैसे गहरे सागर में स्थित ब्लॉक से उत्पादित गैस के लिये प्राप्त करने की हकदार होगी। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार गैस के दाम बढ़ने से दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में आपूर्ति होने वाली रसोई गैस की कीमत में 10-11 प्रतिशत की वृद्धि होगी। मोदी सरकार के आदेश के अनुसार पब्लिक सेक्टर की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन जैसी सभी कंपनियों को नामांकन आधार पर दिए क्षेत्रों से गैस निकालने पर कीमत बढ़ाई गई है। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होगी और अगले साल मार्च के महीने तक चलेगी।