CG खुदकुशी ब्रेकिंग : SI के बाद सिपाही ने की खुदकुशी…थाना परिसर में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी,एक ही थाने में यह दूसरी घटना…मचा हड़कंप…
CG Suicide Breaking: After the ASI, the constable committed suicide मैनपुर में पदस्थ आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले ने ख़ुद को ड्यूटी द्वारा प्रद्त रिवालर से गोली मार लिया है




CG Suicide Breaking: After the ASI, the constable committed suicide
नया भारत डेस्क गरियाबंद: मैनपुर में पदस्थ आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले ने ख़ुद को ड्यूटी द्वारा प्रद्त रिवालर से गोली मार लिया है वही मौके पर ही उसकी मौत जो गई है, मैनपुर पुलिस विभाग ने इस बात की पुष्टि कर दी वही ख़ुद को गोली मारने का कारण जाँच होने के बाद ही स्पष्ठ होने की बात कही गई है
पूरा घटनाक्रम गरियाबंद जिला के मैनपुर थाना का हैं। बताया जा रहा हैं कि थाना में आरक्षक के पद पर दिनेश कोसले की पोस्टिंग थी। दिनेश कोसले मैनपुर थाना परिसर में ही बने मकान में रहता था। जानकारी के मुताबिक थाना के उपरी हिस्से में दिनेश के जाने के बाद एकाएक गोली चलने की अवाज आई। फायरिंग की आवाज के बाद थाना स्टाफ उपर भागकर पहुंचे, जहां खून से लतपथ दिनेश कोसले की लाश पड़ी मिली।
इस घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया गया। उधर इस जानकारी के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस फिलहाल इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बच रही हैं। पुलिस कांस्टेबल ने क्यों खुद को गोली मारी, ये अब भी जांच का विषय हैं।
आपको बता दे कि कुछ महीना पहले भी इसी थाना के उपरी हिस्सा में सब इंस्पेक्टर शंकर लाल सिदार ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद ये दूसरी घटना हैं जब पुलिस जवान ने थाना परिसर में आत्महत्या कर ली हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी घटना के कारणों की जांच की बात कह रहे हैं।