CG Strike - वन विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, धरना स्थल पर ऐसे रक्षाबंधन, इन 9 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल…..
छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। प्रदेशभर के हजारों कर्मचारी रायपुर के तूता धरना स्थल पर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।




रायपुर। छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। प्रदेशभर के हजारों कर्मचारी रायपुर के तूता धरना स्थल पर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने रक्षा बंधन का त्यौहार भी धरना स्थल पर ही मनाएंगे। लेकिन जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।
नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल
संघ के प्रदेशाध्यक्ष राम कुमार सिन्हा ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आवेदन और निवेदन किया था, लेकिन जब उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धरना स्थल पर झंडा फहराने के साथ ही रक्षाबंधन पर भी घर न जाकर त्यौहार यहीं मनाएंगे।
वन विभाग के कर्मचारियों की प्रमुख मांगें