CG - खाकी में दरिंदा : कॉन्स्टेबल ने सहकर्मी की पत्नी से किया रेप, दोनों पुलिसकर्मी एक ही जिले में है तैनात, ऐसे दिया वारदात को अंजाम.....FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रक्षक ही भक्षक बन गया। एक आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक की पत्नी को शिकार बनाया है। शिकायत मिलने पर आरोपी पुलिस आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म के धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

CG - खाकी में दरिंदा : कॉन्स्टेबल ने सहकर्मी की पत्नी से किया रेप, दोनों पुलिसकर्मी एक ही जिले में है तैनात, ऐसे दिया वारदात को अंजाम.....FIR दर्ज
CG - खाकी में दरिंदा : कॉन्स्टेबल ने सहकर्मी की पत्नी से किया रेप, दोनों पुलिसकर्मी एक ही जिले में है तैनात, ऐसे दिया वारदात को अंजाम.....FIR दर्ज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रक्षक ही भक्षक बन गया। एक आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक की पत्नी को शिकार बनाया है। शिकायत मिलने पर आरोपी पुलिस आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म के धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। घटना सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस बदनामी के डर से इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों आरक्षक दुर्ग के एक थाने में ही पदस्थ है। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल का थाने के ही एक आरक्षक के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था।

पीड़िता कि शिकायत के मुताबिक, बीते शनिवार को जब उसका पति ड्यूटी पर गया था। इस दौरान आरोपी आरक्षक उसके घर आया। यहां पर महिला को अकेली देख उसकी नियत बदल गई और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़ित महिला का पति भी घर पहुंचा, जिसके बाद महिला ने रोते हुए इसकी शिकायत अपने पति से की। महिला के पति को देख आरोपी मौके से भाग निकला।

महिला और उसका पति पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।