CG - ध्वस्त हुआ अविश्वास प्रस्ताव : यहां कांग्रेस की बच गई साख, बनी रहेगी सरकार, कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर मनाई खुशी, जानिए किसके पक्ष में पड़े कितने वोट…..
छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से डोंगरगढ़ नगर पालिका में सियासी उठापटक चल रही थी। कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान हुआ, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया।




डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से डोंगरगढ़ नगर पालिका में सियासी उठापटक चल रही थी। कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान हुआ, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया।
डोंगरगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान हुआ। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में जहां 15 पार्षदों ने वोट किया तो वहीं प्रस्ताव के विपक्ष में 8 वोट पड़े। जबकि अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए दो तिहाई बहुमत के तौर पर 16 पार्षदों के वोट की जरूरत थी। फिलहाल कांग्रेस के सुदेश मेश्राम अपनी अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में सफल रहे। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल है।
बता दें कि नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा एक निर्दलीय पार्षद के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद से लगातार कांग्रेस की शहर सरकार पर खतरा मंडराने लगा था। भाजपा अपने पार्षद दल के साथ कांग्रेसी पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। जो आज ध्वस्त हो गया। वर्तमान स्थिति में कांग्रेस पार्षद की मृत्यु के बाद पालिका में अब 23 पार्षद हैं। जिन्होंने आज नगर पालिका परिषद के सभा गृह में अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान किया।