CG News : कलेक्टर से मिलने पैदल ही निकल पड़े छात्र-छात्राएं, 10 किलोमीटर का तय किया रास्ता, प्राचार्य से लेकर सहायक आयुक्त ने रोका फिर भी नहीं माने, जानिए क्या है मामला....

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से खबर सामने आई है। एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय के हायर एवं हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राएं गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर के विद्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर कलेक्टर से मिलने पहुंच गए।

CG News : कलेक्टर से मिलने पैदल ही निकल पड़े छात्र-छात्राएं, 10 किलोमीटर का तय किया रास्ता, प्राचार्य से लेकर सहायक आयुक्त ने रोका फिर भी नहीं माने, जानिए क्या है मामला....
CG News : कलेक्टर से मिलने पैदल ही निकल पड़े छात्र-छात्राएं, 10 किलोमीटर का तय किया रास्ता, प्राचार्य से लेकर सहायक आयुक्त ने रोका फिर भी नहीं माने, जानिए क्या है मामला....

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से खबर सामने आई है। एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय के हायर एवं हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राएं गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर के विद्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर कलेक्टर से मिलने पहुंच गए। इसकी जानकारी लगने पर प्राचार्य से लेकर सहायक आयुक्त तक के हाथ-पांव फुल गए। उन्होंने रास्ते में छात्रों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उनके कदम नहीं रुके। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण जल्द करने की बात कही।

दरअसल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम भेलवाडीह एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं दिक्कतों को लेकर वे विद्यालय के पास ही निवासरत सहायक आयुक्त से मिलने के लिए गुरुवार की सुबह ६ बजे पहुंचे। लेकिन सहायक आयुक्त उनसे नहीं मिले। इससे विद्यार्थी नाराज हो गए और कलेक्टर से मिलने पैदल ही चल पड़े। जैसे ही विद्यालय के शिक्षकों को इस बात की जानकारी लगी तो वे और प्राचार्य विद्यार्थियों से रास्ते में मिले और समझाइश देते हुए रोकने की कोशिश की। लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। 

लगभग 10 किमी का सफर तय कर 60-70 विद्यार्थी कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर से मिलने की जिद करने लगे। उनकी यह मांग पूरी हुई और उन्होंने प्राचार्य, शिक्षकों के साथ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने उनकी बातों को सुना और सहायक आयुक्त को सारी समस्याएं जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए।