CG Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी,आप भी ऐसे फटाफट चेक करें अपना एकाउंट....

महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने 'X' पर ये जानकारी दी है।

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी,आप भी ऐसे फटाफट चेक करें अपना एकाउंट....
CG Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी,आप भी ऐसे फटाफट चेक करें अपना एकाउंट....

रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने 'X' पर ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने महतारियों के लिए लिखा-'मोदी की गारंटी में किये गये वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के स्वाभिमान का सम्मान कर आज महतारी वंदन योजना की इस माह की किश्त जारी हुई।

'

इस लिंक को क्लिक कर https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status 

भुगतान की जानकारी देखें।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया जा रहा है। योजना के तहत एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।