CG IAS Deputation : छत्तीसगढ़ के IAS तंबोली अय्याज को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए केंद्र के कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर, देखें आदेश.....
छत्तीसगढ़ के 2009 बैच के आईएएस तंबोली अय्याज फकीरभाई को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली जा रहे हैं। उन्हें कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर बनाया गया है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2009 बैच के आईएएस तंबोली अय्याज फकीरभाई को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली जा रहे हैं। उन्हें कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर बनाया गया है। कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर को अच्छी पोस्टिंग मानी जाती है। तंबोली को सेंट्रल डेपुटेशन के लिए पिछले महीने राज्य सरकार ने एनओसी दिया था। तभी से वे पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। तंबोली से पहले 2008 बैच के नीरज बंसोड़ भी प्रारंभ में कैबिनेट सेक्रेटेरियेट में डायरेक्टर बनकर गए थे। बाद में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीएस बन गए। तंबोली इस समय हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर हैं। वे बीजापुर और बस्तर के कलेक्टर रहे हैं।