CG - माकड़ी में संतान की दीर्घायु की कामना के लिए हलषष्ठी व्रत शनिवार को धुमधाम के साथ मनाया गया...

CG - माकड़ी में संतान की दीर्घायु की कामना के लिए हलषष्ठी व्रत शनिवार को धुमधाम के साथ मनाया गया...
CG - माकड़ी में संतान की दीर्घायु की कामना के लिए हलषष्ठी व्रत शनिवार को धुमधाम के साथ मनाया गया...

माकड़ी में संतान की दीर्घायु की कामना के लिए हलषष्ठी व्रत शनिवार को धुमधाम के साथ मनाया गया 


फरसगांव / माकड़ी : कोंडागांव जिले के‌ विकासखंड माकड़ी प्रांगण में संतान की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागन महिलाओं द्वारा शनिवार को हलषष्ठी व्रत रखकर किया गया पूजन इस मौके पर माकड़ी के दुर्गा मंच, गायत्री मंदिर, झाकर पारा, भट्टी पारा, जागृति पारा इन सभी जगह पर हलषष्ठी व्रत किया गया। इस व्रत में भैंस के दूध दही घी का महत्व माना गया है तथा बिना हल चले हुए भोजन का पारण किया जाता है।

पसहर चावल का प्रयोग इस व्रत में किया जाता है जो कि बिना हल के स्वयं से उगने वाला अनाज है। पूजन के पश्चात सभी व्रती महिलाएं अपने बच्चों के पीठ पर पोती मारी तथा उन्हें लाड प्यार किया।  पंडित ओंकार मिश्रा ने कहा शनिवार के दिन हलषष्ठी का व्रत पूरे दिन के लिए है और कल रविवार के दिन यह 10:30 बजे तक का रहेगा इसलिए आज का हलषष्ठी व्रत ज्यादा फलदाई है।