CG ब्रेकिंग : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, बीजेपी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई....
छत्तीसगढ़ में चुनाव का आगाज हो गया है। इस बिच लोरमी से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है।




लोरमी। छत्तीसगढ़ में चुनाव का आगाज हो गया है। इस बिच लोरमी से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां नारायणपुर में नक्सलियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष की हत्या क र दी। वहीं दूसरी ओर लोरमी से भाजपा के की खबर सामने आ रही है।
दरअसल, लोरमी के भाजपा नेता ओंकार खत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता ओंकार खत्री के खिलाफ साल 2004 में सरकारी धान की हेराफेरी से जुड़ा 420 का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 19 साल पुराने मामले भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।