CG BJP candidates list: 2 पूर्व IAS, एक्टर, सांसद सहित संगठन के महामंत्रियों को BJP ने उतारा चुनाव मैदान में, भाजपा की दूसरी लिस्ट में तीन सांसदों को मिली टिकट,यहां देखें पूरी सूची… संगठन के महामंत्रियों को दिया बड़ा इनाम..
भाजपा ने 85 प्रत्याशियों में दो पूर्व IAS को चुनाव मैदान में उतारा है। रायगढ़ से ओपी चौधरी, जबकि केशकाल से नीलकंठ टेकाम को पार्टी ने मौका दिया है। ओपी चौधरी पिछली बार खरसिया से मैदान में थे, लेकिन इस बार उन्हें रायगढ़ से पार्टी ने टिकट दी है।
CG BJP candidates lis
नया भारत डेस्क : भाजपा ने 85 प्रत्याशियों में दो पूर्व IAS को चुनाव मैदान में उतारा है। रायगढ़ से ओपी चौधरी, जबकि केशकाल से नीलकंठ टेकाम को पार्टी ने मौका दिया है। ओपी चौधरी पिछली बार खरसिया से मैदान में थे, लेकिन इस बार उन्हें रायगढ़ से पार्टी ने टिकट दी है।
तीन महामंत्री मैदान में
भारतीय जनतापार्टी ने इस बार संगठन के नेताओं पर भी दांव खेला है। भाजपा ने अपने तीन महामंत्रियों को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। इनमे रायगढ़ से ओपी चौधरी, कवर्धा से विजय शर्मा और नारायणपुर से केदार कश्यप का नाम शामिल है। फ़िलहाल तीनो नेता ही संगठन में महामंत्री क पद पर है।
सांसद अरूण साव लोरमी से चुनाव लड़ेंगे, वहीं रायगढ़ सांसद गोमती साय पत्थगांव और रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत से चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं जोगी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए धरमजीत सिंह तखतपुर से चुनाव लड़ेंगे।
रमन सिंह अपने पूर्व परंपरागत सीट राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावे पूर्व मंत्री व विधायकों को भी उन्ही सीटों पर उतारा गया है, जहां से वो या तो चुनाव जीते थे या फिर चुनाव हारे थे। एक्टर अनुज शर्मा को धरसींवा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
सीतापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के भूतपूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को टिकट मिली है। सेना की नौकरी छोड़कर बीजेपी में भूतपूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो शामिल हुए थे। 5 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल, बेमेतरा और पंडरिया के लिए अभी सूची जारी नहीं हुई है।





