CG- बदमाशों ने फिर मचाया आतंक : दो गुटों में गैंगवार, पेट्रोल पंप में धारदार हथियार से किया जानेलवा हमला, जमकर चला चाकू-उस्तरा, 5 युवक घायल.....

शहर में बदमाशों का आतंक जारी है। सोमवार की रात युवको के दो गुटों में गैंगवार की घटना से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश पर जमकर चाकू और उस्तरा चला। इस घटना में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CG- बदमाशों ने फिर मचाया आतंक : दो गुटों में गैंगवार, पेट्रोल पंप में धारदार हथियार से किया जानेलवा हमला, जमकर चला चाकू-उस्तरा, 5 युवक घायल.....
CG- बदमाशों ने फिर मचाया आतंक : दो गुटों में गैंगवार, पेट्रोल पंप में धारदार हथियार से किया जानेलवा हमला, जमकर चला चाकू-उस्तरा, 5 युवक घायल.....

सरगुजा। शहर में बदमाशों का आतंक जारी है। दो गुटों में गैंगवार की घटना से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश पर जमकर चाकू और उस्तरा चला। इस घटना में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिपाठी पेट्रोल पंप की है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम रामानुजंगज रोड में स्थित पेट्रोल पंप में घटित हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पेट्रोल पंप पर दो सेल्समेन मौजूद थे। तभी अचानक एक युवक भागते हुए पेट्रोल पंप के कार्यालय में अपनी जान बचाने के लिए घुस गया। पेट्रोल कर्मी कुछ समझ पाते इतने में उसके पीछे-पीछे मोटरसाइकिल तथा दौड़ कर आए युवक भी पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे में धुत्त थे। जिन्होने युवक के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पेट्रोल पंप के कार्यालय के फर्श तथा परिसर में खून के दाग और छींटे लगे हुए थे। पुलिस ने तुरंत मारपीट की घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल टीम ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।