CG- खूनी संघर्ष VIDEO: चुनाव प्रचार के दौरान खूनी संघर्ष..... फूटा सर.. मचा घमासान... दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे.... कई लोग जख्मी.... 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज.... देखें VIDEO......




...
बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ के पंचायत मल्दी में उप चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त खूनी संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष के दौरान चले लाठी डंडों में दोनों तरफ से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को बिलासपुर भी रेफर किया गया है। मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वहीं 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई भी की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान खूनी संघर्ष में कई लोगों के जख्मी हो जाने की खबर बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ की है। त्रिस्तरीय उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों की आपस में भिड़ंत हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत मल्दी में देर रात चुनाव प्रचार का दौर चल रहा था। इसी दौरान विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते पूरा मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग टंगिया और लाठी डंडे के साथ एक दूसरे पर वार करने लगे। करीब 4 से 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, उनमें से 2 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार कर रहे हैं।
देखें वीडियो