सिटी ग्राउंड के हाल बेहाल पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश ने लगाया नगर निगम जगदलपुर पर भ्रष्टाचार का आरोप




सिटी ग्राउंड के हाल बेहाल पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश ने लगाया नगर निगम जगदलपुर पर भ्रष्टाचार का आरोप
सिटी ग्राउंड पर महापौर और विधायक ने भ्रष्टाचार का खेल खेला है - अविनाश
जगदलपुर :- जगदलपुर के सबसे पुराने मैदान में से एक सिटी ग्राउंड जिसका कुछ महीनो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शिलान्यास किया गया था अब वह मैदान बेहद जर्जर हालत में है। इस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने नगर निगम जगदलपुर पर पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहां है कि सिटी ग्राउंड जगदलपुर शहर का सबसे पुराने मैदान में से एक है जिस पर जगदलपुर के नागरिक खेल के साथ -साथ अच्छे स्वास्थ्य व पुरानी खेल की यादों को भी संजोकर कर रखे हुए हैं और अब मैदान नगर निगम जगदलपुर के भ्रष्टाचार के चलते अपने अस्तित्व को ढूंढता नजर आ रहा है।
जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि महापौर सफिरा साहू और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सिर्फ शिलान्यास कर झूठी वाह-वाही लूट चुके हैं, क्या अब मैदान की दुर्दशा पर भी यह जनप्रतिनिधी खुद श्रेय लेने आगे आएंगे या नहीं। अधूरे मैदान का मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के हाथों से उदघाटन कर इन्होंने खुद अपने ही कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गरिमा को नीचे किया है, कांग्रेस सरकार में खेल के मैदान पर भी भ्रष्टाचार कर यह साबित कर दिया गया है कि कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार के इतिहास को कभी बदलना नहीं चाहती है।
अविनाश ने आगे कहा कि फुटबाल खिलाड़ियों के लिए करोड़ो की लागत से बनाया गया मैदान में सुविधा के नाम पर मैदान में मिला तो मिला क्या मैदान में अनगिनत पड़े शराब की बोटले, कांच के टुकड़े, धूल-कंकड़ जर्जर हालत में पड़े खेल मैदान, भवन, और उसमें निर्मित बाथरूम का खस्ताहाल यह सारे चीजे नगर निगम की कांग्रेस सरकार ने खिलाड़ियों को सौगात में दिया है।