बूथ स्तर पर जन्म जयंती पर अटल बिहारी को याद किया भाजपाईयों ने




सुशासन दिवस के रूप में बूथ पर बने 25 सदस्यों का हुआ सत्यापन
जरूरतमंद वृद्ध व विकलांगो को बांटे कंबल
जगदलपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के दूसरे दिन प्रवीण वार्ड के बूथ स्तर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर जगदलपुर द्वारा सुशासन दिवस के रूप में गरिमामयी ढंग से मनायी गयी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया।
बूथ स्तर मे किये कार्यक्रम का आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवनारायण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ मे बने 25 कार्यकर्त्ता भाजपा की रीढ़ है,बूथ जिताने की जिम्मेदारी ये देवतुल्य कार्यकर्ताओ के ऊपर है। केंद्र सरकार की योजनाओं को ले जाने की जरुरत है, जिससे बूथ मजबूत होगा। कांग्रेस सरकार ने केंद्र की सभी योजना को बंद कर दिए है, आवास योजना बंद कर दिए है, आयुष्मान कार्ड बंद हो गए है पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी अजात शत्रु थे, उनका यशस्वी जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है, जो हम सभी कार्यकर्ताओं को सादगी सरलता के साथ संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित होने की दिशा देता है।भाजपा जिलामहामंत्री रामाश्रय सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धि को बताया, राज्य सरकार द्वारा किए गए झूठे वादे को बताने का कार्य बूथ समिति के कार्यकर्त्ता करें।नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा अटल जी के पद चिन्हों पर चलकर सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है बूथ समिति मे बने 25 सदस्यों को बूथ को मजबूती प्रदान करना है चुनाव में बूथ में कमल खिलाना है। अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर एवं बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डाला।जरुरत मंद वृद्ध एवं विकलांगो को कम्बल वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा योगेश ठाकुर ने किया।आभार निर्मल पनिग्राही ने किया।
आज सुशासन दिवस पर हुये कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से आर्यद्र सिंह आर्य,रोशन झा, सतीश बाजपेई,त्रिवेणी रंधारी,माहेश्वरी ठाकुर, प्रेम यादव, अनिमेष चौहान, गजेंद्र पाघारे, मोहन लाल, दीनानाथ,राजेश्वर बघेल, राजेंद्र सिंह, बुधरु राम नाग, धरम सिंह, कोशल्या पटेल, पार्वती पटेल, अरुनेन्द्र सिंह, अमलसांय आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।