CG VIDEO: बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विमानतल पर सादगीपूर्ण अगवानी, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो.....

बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विमानतल पर सादगीपूर्ण अगवानी,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुरक्षा एवं खुशहाली की प्रार्थना की

CG VIDEO: बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विमानतल पर सादगीपूर्ण अगवानी, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो.....
CG VIDEO: बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विमानतल पर सादगीपूर्ण अगवानी, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो.....

BJP National President JP Nadda reached Bastar, worshiped in Maa Danteshwari temple

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पूर्वान्ह मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर बस्तर पहुंचे। विमानतल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने अगवानी की। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू तथा हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता बुधराम कारटाम और नीलकंठ कक्केम की हत्या के शोक स्वरूप स्वागत, ढ़ोल नगाड़े, आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे। लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सामान्य रूप से अगवानी की गई। 

इस अवसर पर भाजपा सहप्रभारी नितिन नबीन,अजय जमवाल,पवन साय,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद संतोष पांडे, महामंत्री केदार कश्यप, दिनेश कश्यप,किरण सिंह देव , संतोष बाफना आदि भाजपा नेता विमानतल पर मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुरक्षा एवं खुशहाली की प्रार्थना की।