Bigg Boss OTT 3: जल्द आने वाला है सलमान खान का शो, जानिये क्यों चर्चा में है इस ट्रांसजेंडर का नाम?

Bigg Boss OTT 3: Salman Khan's show is coming soon, know why this transgender's name is in discussion? Bigg Boss OTT 3: जल्द आने वाला है सलमान खान का शो, जानिये क्यों चर्चा में है इस ट्रांसजेंडर का नाम?

Bigg Boss OTT 3: जल्द आने वाला है सलमान खान का शो, जानिये क्यों चर्चा में है इस ट्रांसजेंडर का नाम?
Bigg Boss OTT 3: जल्द आने वाला है सलमान खान का शो, जानिये क्यों चर्चा में है इस ट्रांसजेंडर का नाम?

Bigg Boss OTT 3 Release Date :

 

नया भारत डेस्क : बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर पिछले कई दिनों से बज्ज बना हुआ है। ये शो आने से पहले ही फैंस का ध्यान खींच रहा है। आए दिन सलमान खान (Salman Khan) के शो से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आ जाता है जिसके बाद फैंस अपना सिर पकड़ लेते हैं। कभी सोशल मीडिया पर मायूसी छा जाती है तो कभी अचानक से सभी की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। अब तक तो इस बात पर सवाल उठ रहे थे कि क्या बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन आएगा भी या नहीं। (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

कब आएगा बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन?

हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर फैंस की उलझन सुलझा दी और ये साफ कर दिया कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 आने वाला है। अभी तो फैंस ने इस खबर को सुन खुश होना भी शुरू नहीं किया था कि इतना में ही मेकर्स ने अपने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर शो को लेकर फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो गईं। इसके बाद शो की ग्रैंड प्रीमियर डेट को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये शो 15 मई से स्ट्रीम होगा। (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

शो में दिखेंगे ये एक्स कंटेस्टेंट्स!

लेकिन अब जो नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसे सुनकर फैंस का भी दिल एक बार फिर टूट सकता है। लेटेस्ट अपडेट में ऐसा कहा जा रहा है कि ये शो 15 मई से नहीं बल्कि जून या जुलाई से शुरू होगा। हालांकि, अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अभी भी सीजन 3 की प्रीमियर डेट को लेकर कुछ पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। वहीं, अब एक रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के मशहूर कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan), मनीषा रानी (Manisha Rani) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) को अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

मेकर्स ने इस काम के लिए किया अप्रोच

लेकिन ये बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि शो में मेन्टॉर के तौर पर नजर आ सकते हैं। जिस तरह से बिग बॉस 17 में अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) हफ्ते में एक दिन आकर कंटेस्टेंट्स और फैंस का एंटरटेनमेंट किया करते थे, अब वैसे ही इन तीनों को शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर आई है। (Bigg Boss OTT 3 Release Date)