Employees Pensioners News : कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत, 548 करोड़ जारी, खाते में आएगी इतनी सैलरी और पेंशन…

big relief to mcd employees pensioners 548 crore released so much salary pension will come in account कर्मचारियों और पेंशनरों की एक महीने का सैलरी और पेंशन राशि जारी कर दी है। इसके लिए निगम ने 580 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। Employees Pensioners News : Big relief to employees-pensioners, 548 crore released, so much salary and pension will come in the account

Employees Pensioners News : कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत, 548 करोड़ जारी, खाते में आएगी इतनी सैलरी और पेंशन…
Employees Pensioners News : कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत, 548 करोड़ जारी, खाते में आएगी इतनी सैलरी और पेंशन…

big relief to mcd employees pensioners 548 crore released so much salary pension will come in account

नया भारत डेस्क रिपोर्ट।Delhi municipal corporation employees Salary-Pension:देश की राजधानी दिल्ली के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली नगर निगम ने कर्मचारियों और पेंशनरों की एक महीने का सैलरी और पेंशन राशि जारी कर दी है। इसके लिए निगम ने 580 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। निगम प्रशासन का कहना है कि पहली बार सभी वर्ग के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का भुगतान एक साथ हो रहा है।

दरअसल, हाल ही में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 के माध्यम से पूर्ववर्ती तीन नगर निकायों – उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को मिलाकर एक दिल्ली नगर निगम कर दिया गया है।पूर्वकालिक तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात पहली बार सभी श्रेणी के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक माह का वेतन एवं सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन के लिए राशि जारी कर दी गई है।(big relief to mcd employees pensioners 548 crore released so much salary pension will come in account)

दिल्ली नगर निगम ने एक माह के वेतन की मद में 404 करोड़ रूपए एवं पेंशन की मद में 143.88 करोड़ रुपए जारी किए हैं। निगम द्वारा कुल 547.88 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं, जिसमे से लगभग 300 करोड़ रूपए दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए तथा बाकि 247.88 करोड़ रूपए का भुगतान निगम ने अपने आंतरिक राजस्व से किया है। हालांकि निगम के पूर्वकालीन उत्तरी व पूर्वी निगम के शिक्षकों का कहना है कि अभी भी उनका 1 व 4 महीने का वेतन बकाया है।(big relief to mcd employees pensioners 548 crore released so much salary pension will come in account)