कांग्रेस सांसद का निधन: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद का निधन... हार्ट अटैक के बाद रुकी यात्रा...
Bharat Jodo Yatra, Congress MP Santokh Singh Chaudhary passed away, Punjab, Ludhiana, Congress MP Santokh Singh Chaudhary , rahul gandhi




Bharat Jodo Yatra, Congress MP Santokh Singh Chaudhary passed away
Punjab: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है। वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। जहां वे अचानक बीमार पड़ गए। आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका निधन हो गया।
चौधरी संतोख सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। इसके बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हुए। जालंधर के सांसद संतोख चौधरी को हार्ट अटैक आया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका देहांत हो गया। इसके बाद यात्रा रोक दी गई।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।