बस्तर के बाजार, गणपति विसर्जन, गरबा, धार्मिक आयोजन कानून व्यवस्था के नाम पर समय पर बंद तो तो प्रशासनिक अफसर शाही चलते,मीना बाजार को पूरी रात संचालित करने का छूट क्यों - नवनीत




बस्तर के बाजार, गणपति विसर्जन, गरबा, धार्मिक आयोजन कानून व्यवस्था के नाम पर समय पर बंद तो तो प्रशासनिक अफसर शाही चलते,मीना बाजार को पूरी रात संचालित करने का छूट क्यों - नवनीत
बस्तर दशहरा, विभागीय प्रदर्शनी के आयोजन, बस्तर की संस्कृति के अंग, विडंबना दशहरा समिति के अध्यक्ष, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, व्यापारियों, मांझी चालाकियां को नजर अंदाज कर एवं दशहरा के भीड़ से पूर्णता असुरक्षित तकनीकी खामियों से भरा व्यापार करने वाले मिना बजार संचालकों प्रशासनिक संरक्षण क्यों ?
बस्तर दशहरा पर्व के उपलक्ष में, सभी कानून को ताक मे रख मीना बाजार 24 घंटे संचालन हेतु प्रशासनिक छुट्ट के मदेनजर, पर्व मे शिरकत करने आए हजारों बस्तर वाशियो को, बाजार संचालक गेट इंट्री मुफ्त कर, दशहरा पर्व की कामयाबी में दे अपना योगदान - जनता कांग्रेस जे
जगदलपुर : जगदलपुर निगम छेत्र अंर्तगत बाजार के समस्त छोटे व बड़े दुकानों के लिए गुमास्ता एक्ट के तहत यह नियम है कि वह समय मे खुले व निर्धारित समय मे बन्द हो परन्तु इन दिनों यहाँ लगाए मिना बाजार के लिए कोई नियम कानून नहीं है ..लगता है इस बात को लेकर यहाँ निगम और जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा मीना बाजार को अघोषित रूप से मनमानियों की छूट है कि जब जब चाहे खोले रात जब तक चाहे खुली रखे !
उक्त बयान जारी करते हुए जनता कांग्रेस जे पार्टी के सम्भागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा है कि बस्तर -और शहर में सभी छोटे बड़े फुटकर दुकानदार ,दुकानों के खुलने बंद होने का समय निश्चित है ,परन्तु मीना बाजार रात निर्धारित समय के बाद खुला रखा जा रहा है क्या यह माना जाए कि हमारे निगम,जिला दंडाधिकारी व पुलिस प्रशासन द्वारा नियम कायदों की धज्जियां उड़ाने मिना बाजार को छूट दिया जा रहा है ?
और अगर ऐसा है तो क्यों ना शहर के दूसरे छोटे बड़े दुकानों को भी त्यौहार के इस समय रात को भी दुकानों को खुला रखने छूट मिले और अगर ऐसा नहीं है कोई कायदा है तो सबके लिए बराबर क्यो नहीं है? श्री चांद ने कहा कि -यहाँ बाजार बंद होने गुमास्ता एक्ट को लेकर नियम है समय निर्धारित है ,यहाँ तक गणपति विसर्जन, गरबा, जुलुस, धरना, धार्मिक सभा के लिए समय और नियम रहा पर क्या बात है और क्यों पूरा प्रशासन एक बाजार की देखभाल और शह देने में जुटी है यह समझ से परे है। शहर में सुरक्षा को लेकर हम किसी नियम कायदे के विरोध में नहीं है!Shahar Mein Suraksha ko Lekar Ham Kisi Niyam मीना बाजार के लिए कोई कायदा नियम क्या गुमास्ता एक्ट लागू नहीं होता यह सवाल जरूर चिंतनी है! खास तौर पर तब जब हाथरस की घटना के पश्चात केंद्रीय एस ओ पी के तहत तमाम सुरक्षा के मापदंड भीड़ को सुरक्षित और नियंत्रण करने के लिए जरूरी है! ऐसी अवस्था में बस्तर दशहरा में उत्पन्न लाखों की भीड़ के मध्य नजर, नियम कायदों को ताक पर रखकर बाजार के संचालन की छूट दे देना कहीं ना कहीं खतरनाक होगा, और यदि तमाम छूट मीना बाजार के लिए है! तो यह बस्तर के बाजार पर भी लागू होनी चाहिए, शहर में भर्ती भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को मशक्कत करना पड़ रहा है !
वही दूसरी तरफ, बल की कमी के पश्चात भी बड़ा प्रशासनिक बल मीना बाजार मैं संचालन करने हेतु देना, इस बाजार को प्रशासनिक बाजार का संज्ञा दे रहा है! बस्तर दशहरा पर्व मैं एकत्रित बस्तर वासियो की भीड़ को पर्व का हर्ष उल्लास बनाने हेतु, मीना बाजार का गेट इंट्री मुफ्त करने की मांग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बस्तर हित में रखता है! और यह उम्मीद रखता है! की बाजार संचालक, एंट्री गेट फ्री करके, बस्तर दशहरा की कामयाबी में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे !