बस्तर जिला युवा कांग्रेस(ग्रामीण)ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत प्रेस वार्ता आयोजित कर जवाब दो मोदी पोस्टर किया लांच

बस्तर जिला युवा कांग्रेस(ग्रामीण)ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत प्रेस वार्ता आयोजित कर जवाब दो मोदी पोस्टर किया लांच
बस्तर जिला युवा कांग्रेस(ग्रामीण)ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत प्रेस वार्ता आयोजित कर जवाब दो मोदी पोस्टर किया लांच

बस्तर जिला युवा कांग्रेस(ग्रामीण)ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत प्रेस वार्ता आयोजित कर जवाब दो मोदी जी पोस्टर किया लांच

पोस्टकार्ड के माध्यम से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेगी तीन बिंदुओं पर सवाल


जगदलपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश प्रभारी डॉ.पलक वर्मा सह प्रभारी इकबाल गरेवाल,प्रियंका सारसर व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जय भारत सत्याग्रह आन्दोलन के तहत बस्तर जिला युवा कांग्रेस(ग्रामीण) द्वारा जगदलपुर राजीव भंवन में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया है,..

     बस्तर जिला युवा कांग्रेस(ग्रामीण)द्वारा आयोजित इस प्रेस वार्ता में पोस्ट कार्ड लांच किया गया ततपश्चात युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी ने बताया की इस जय भारत सत्याग्रह अभियान के तहत एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ से भेजे जाएंगे साथ ही इस पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह तीन सवाल पूछे जाएंगे...

पहला सवाल आज तक अडानी ने बीजेपी को कितना करोड़ का फंड दिया है,दूसरा सवाल-आपके आधिकारिक विदेश दौरे के पश्चात आज तक आपके मित्र अडानी को कितने ठेके मिले,तीसरा सवाल प्रधानमंत्री हमें भी यह मूलमंत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका मित्र दुनिया के 609वे स्थान से 8 वर्षों में दूसरे स्थान पर पँहुच देश का सबसे धनी व्यक्ति बना है।

साथ ही जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि युवा कांग्रेस ग्रामीण के द्वारा भी ज्यादा से ज्यादा पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य तय किया गया है।

प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा,प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप,पी.सी.सी. सदस्य सुशील मौर्य, चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष भंवर मौर्य,चित्रकोट जिला उपाध्यक्ष मुन्ना कश्यप, जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप,जिला महासचिव विमल बिसाई, बस्तर विधानसभा उपाध्यक्ष जशकेतन जोशी,साँसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि शादाब अहमद,सहदेव कश्यप आदि मौजूद रहे..