CG- शादीशुदा महिला से रेप: केबल का बिल लेकर पहुंचा और कर दिया बलात्कार.... आठ साल के बेटे के साथ घर पर थी महिला.... केबल का पैसे लेने आए युवक ने पहले बच्चे को कमरे में बंद किया... दुष्कर्म कर भाग गया......
Arrived with cable bill and got raped Woman was at home with eight-year-old son




...
दुर्ग। केबल ऑपरेटर के वसूली कर्मचारी ने एक महिला को घर में अकेली देखकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी के भाग जाने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसने वैशाली नगर थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है। केबल ऑपरेटर कर्मी ने महिला को घर में पाकर उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद वहां से भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी जब अपने पति को दी। इसके बाद उसने वैशाली नगर थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342 और 450 के तहत मामला दर्ज किया है। रामनगर स्कूल के पीछे रहने वाला आरोपी ढाल सिंह साहू (34 साल) केबल ऑपरेटर के यहां बिल वसूली का काम देखता है।
दोपहर 1.30 बजे वह एक घर में केबल का बिल मांगने गया था। महिला का पति सुबह 8 बजे ड्राइवर का काम करने भिलाई स्टील प्लांट चला गया था। सुबह 10 बजे के करीब जब ढाल सिंह पहुंचा तो घर पर 36 वर्षीय महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ घर पर थी। बेटा दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। महिला पूजा कर रही थी। महिला को अकेला देख आरोपी की नियत डोल गई। वह धीरे से अंदर वाले कमरे तक गया और कुंडी लगाकर बेटे को बंद कर दिया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती वह उस पर हावी हो गया। महिला से अनाचार करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने फोन पर घटना के बारे में पति को बताया। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।