CG बारिश अलर्ट: प्रदेश के इन 16 जिलों में होगी तेज बारिश.... आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना.... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....




रायपुर। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट अगले 4 घंटों के लिए है। अगले 4 घंटे में तेज वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अगले 4 घंटे में प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर सरगुजा, बलरामपुर, रायगढ़, कोरबा, पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार तथा इससे लगे जिलों में तेज वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर झारखंड, और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से अंदरूनी उड़ीसा होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका झारखंड से उत्तर गुजरात तक उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
कल दिनांक 25 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।