'आशिकी' ने मचा दिया धमाल: Khesari Lal Yadav-Amrapali Dubey की फिल्म 'आशिकी' रिलीज.... पहले दिन हाउसफुल गये सारे शोज.....

Aashiqui Khesari Lal Yadav Amarpali Dubey All the shows went housefull on the first day फिल्म 'आशिकी' रिलीज

'आशिकी' ने मचा दिया धमाल: Khesari Lal Yadav-Amrapali Dubey की फिल्म 'आशिकी' रिलीज.... पहले दिन हाउसफुल गये सारे शोज.....

...

डेस्क। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के सभी शोज पहले दिन हाउसफुल रहे। पटना में भी यह फिल्म आज रिलीज हुई, जहां ओपनिंग शो से पहले खेसारीलाल यादव के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके फैन्स ने पटना के वीणा सिनेमा हॉल के बाहर खेसारीलाल यादव के पोस्टर का दुग्धाभिषेक किया और उसके बाद वे फिल्म देखने गए। फैंस की इस कदर दीवानगी लंबे अरसे बाद देखने को मिली है। 

वहीं बात करें फिल्म की, तो आशिकी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। भोजपुरी सिनेमा के शोमैन प्रदीप शर्मा की फिल्म 'आशिकी' का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था। इस बारे में प्रदीप के शर्मा ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है। यही वजह है लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि फ़िल्म अच्छा कारोबार करेगी। अब तक के रेस्पॉन्स से फिल्म की पूरी टीम खुश है। निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को पहले ही दर्शकों को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था। 

जिससे हमें यकीन था कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले फिल्म का निर्माण हुआ है। यह फिल्म हमारी सार्थक सिनेमा की सीरीज में एक और नजीर पेश करेगी। इस फिल्म को सभी दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।