Employees DA Hike : कर्मचारियों के लिए Good News, DA में 4 फीसद की वृद्धि, 3 महीने के एरियर का होगा भुगतान, मंत्रालय ने जारी किया आदेश…
कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके महंगाई भत्ते को 4 फीसद की दर से बढ़ाया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसका लाभ 1 जनवरी 2023 से मिलेगा। इसका लाभ सशस्त्र बल अधिकारी सहित अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों के लिए होगा




Employees DA Hike
नया भारत डेस्क : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके मंहगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की गई है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत उन्हें 3 महीने का एरियर का भुगतान किया जाएगा। उनके वेतन 50000 रूपए तक हो सकते हैं।(7th pay Commission)
DA में 4 फीसद की वृद्धि
मंत्रालय के दिनांक 06 अक्टूबर 2022 के पत्र संख्या 1(6)/2021-डी(वेतन/सेवा) का संदर्भ देते हुए निर्देश दिया गया है कि सशस्त्र बल के अधिकारी और अधिकारी रैंक से नीचे के कार्मिक को 2023 से 38% की मौजूदा दर से बढ़ाकर 42% कर दिया जाएगा। इनमें गैर-लड़ाकू (नामांकित) अधिकारी शामिल हैं।(Employees DA Hike, Armed Force DA Hike)
यह होंगे नियम
संशोधित वेतन संरचना में ‘मूल वेतन’ शब्द का अर्थ सरकार द्वारा स्वीकृत 7वें सीपीसी सिफारिशों के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर में आहरित वेतन है, लेकिन इसमें विशेष वेतन आदि जैसे किसी अन्य प्रकार का वेतन शामिल नहीं है।
आदेश में कहा गया है कि महंगाई भत्ता पारिश्रमिक का एक विशिष्ट तत्व बना रहेगा और इसे रक्षा बल कार्मिकों के वेतन नियमों के दायरे में वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा। 50 पैसे और उससे अधिक के अंशों वाले महंगाई भत्ते के भुगतान को अगले उच्चतर रुपये में पूर्णांकित किया जा सकता है और 50 पैसे से कम के अंशों को छोड़ दिया जा सकता है।(Employees DA Hike, Armed Force DA Hike)
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि
इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई थी। इसके लिए वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत उन्हें दिए वृद्धि सहित जनवरी से मार्च तक के एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे मंत्रालय द्वारा भी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई है। वहीं कई राज्य सरकार द्वारा वीडियो को बढ़ा दिया गया है। राजस्थान सहित असम और गोवा में कर्मचारियों के लिए डीए में वृद्धि की गई है।(Employees DA Hike, Armed Force DA Hike)