श्रद्धा जैसी खौफनाक वारदात: रिबिका की चमड़ी छीलकर दिलदार अंसारी ने किए थे 50 टुकड़े, अब तक 18 टुकड़े बरामद....डॉक्टर बोले- ऐसा पोस्टमार्टम कभी नहीं किया...

Creepy incident like Shraddha: Dildar Ansari had peeled off Ribika's skin and cut it into 50 pieces

रांची। झारखंड के साहेबगंज में आरोपी दिलदार ने अपनी दूसरी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह में फेंक दिया। अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी रौंगटे खडें हो जायेंगे। रिबिका की हत्या के बाद दिलदार अंसारी ने उसके शरीर की चमड़ी छीलकर निकाल ली थी।

झारखंड के साहिबगंज बोरियो में शनिवार शाम एक महिला के शरीर के कई टुकड़े बरामद हुए थे। इन शव के टुकड़ों को कुत्तों के बीच फेंका गया था जिन्हें वो नोच-नोच कर खा रहे थे। मामला सामने आया तो पुलिस ने शव की पहचान रुबिका पहाड़ी नाम की 22 वर्षीय आदिवासी महिला के रूप की थी। इस मामले में पुलिस ने रबिता के पति संदेही दिलदार अंसारी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था।

साहिबगंज के दिलदार अंसारी और उसके परिजनों ने 22 वर्षीय रुबिका पहाड़ी की हत्या की थी। इसके बाद शव को कटर से 50 टुकड़ों में काट दिया और अलग अलग जगहों में फ़ेंक दिया था। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार ने रिबिका से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 50 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंका और कुछ टुकडें को अक्पने घर में ही छुपा दिया था।

रिबिका हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। बताया गया है कि आरोपी दिलदार अंसारी की मां मरियम निशा ने रिबिका की हत्या और शव ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई मोईनुल अंसारी को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने काेर्ट से बुधवार को मरियम निशा और शव के टुकड़े करने वाले दिलदार के मामा मोईनुल के दोस्त मैनुल हक मोमिन को रिमांड पर लिया। काेर्ट ने 23 दिसंबर तक दोनों को रिमांड पर रखने की अनुमति दी है।

रिबिका पहाड़िया के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शरीर के 28 टुकड़े लाए गए थे। इनमें सिर, फेफड़ा, 7 अंगुलियां, बाएं हिस्से की पसली, पेट का हिस्सा समेत कई अंग नहीं हैं। दोनों किडनियां आधी मिलीं। डॉक्टरों ने आगे कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार ऐसा पोस्टमार्टम किया है।