रायपुर पश्चिम के बंजारी नगर के लोगों को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा बर्तन किया गया भेंट......




04 अगस्त,बुधवार/रायपुर पवित्र सावन माह में संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा विधानसभा के बंजारी नगर के निवासियों को बर्तन भेंट किया गया। बंजारी नगर के लोगों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष सामाजिक-पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बर्तन की मांग रखी गई थी जिस पर विधायक महोदय द्वारा क्षेत्रवासियों को बर्तन उपलब्ध कराया गया। विधायक विकास उपाध्याय जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से बर्तन भेंट किया गया,जिस पर बंजारी नगर के लोगों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया।