-40 डिग्री में भी जोश हाई VIDEO: ITBP जवानों ने माइनस 40°C में झंडा फहराया.... बर्फीली हवाओं के बीच भारत माता की जय की गूंज.... रुह कंपा देने वाली ठंड में गूंजा जन-गण-मन.... सीमा पर तिरंगा थामे हिमवीरों का जज्बा देख गर्व करेंगे आप.... देखें VIDEO में हिमवीरों का शौर्य.........




...
डेस्क। देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15 से 17 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों ने भी पूरे जोश के साथ झंडा फहराया। आईटीबीपी के जवान जिन्हें हिमवीर कहा जाता है, उन्होंने माइनस 40°C पर भी पूरे जोश के साथ तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख तक के इलाकों में जवान इस कड़ाके की सर्दी में भी झंडा बुलंद किए हुए हैं। भारी बर्फबारी भी जवानों के जोश के आगे पिघल जा रही है। देश की सुरक्षा में लगे जवानों का जोश भी हाई है।
उत्तराखंड में चीन सीमा के पास आईटीबीपी के जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 30 डिग्री तापमान में झंडारोहण किया। बर्फीली हवाओं के बीच भारत माता की जय के नारे लगाए गए। हिमाचल प्रदेश में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों पर बर्फ के बीच एक हाथ में बंदूक और दूसरे नें तिरंगा थामे जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड के कुमाऊं में बर्फीली चोटी पर तिरंगे को सलामी के साथ ही जन-गण-मन के गायन से जवानों का जोश हाई नजर आया। चीन सीमा पर इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर फ्लैग मार्च किया।
रुह कंपा देने वाली ठंडी में जवानों ने जोश-खरोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड के औली में हिमवीरों ने बर्फीली पहाड़ी पर स्केटिंग करते हुए तिरंगा थामे रखा और भारत माता की जय के नारे के साथ 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। ITBP के 'हिमवीर' ने उत्तराखंड के औली में 11,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच तिरंगा फहराया। आईटीबीपी के जवानों का लद्दाख में 17500 फीट की ऊंचाई पर और -30 डिग्री के तापमान में भी जोश हाई नजर आया।