CG- 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार: रिटायर्ड कर्मचारी से 18 लाख की ठगी, दोस्त के बेटे ने मोबाइल में UPI जनरेट कर निकाले पैसे, पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर करता रहा आरोपी, भाई की शादी भी कराई......

Chhattisgarh Crime, 3 arrested including 2 women, Retired employee cheated of 18 lakhs, friend son withdrew money by generating UPI in mobile, transferring money to wife account, Durg-Bhilai: थाना पुलगांव में घटित धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ। 02 महिला सहित 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सेवानिवृत्त बिजली विभाग के कर्मचारी को आरोपियों ने निशाना बनाया था। बीमार हो जाने पर उपचार के लिये पैसा निकालने जाने पर ठगी की जानकारी हुई। आरोपियों के घर पीड़ित का 10-12 वर्षो से आना-जाना व खाना पीना था। पीड़ित के मोबाईल पर ही उसकी जानकारी के बगैर यूपीआई एक्टीवेट कर घटना को अंजाम दे रहे थे। अलग-अलग समय पर प्रार्थी के खातें से तकरीबन 18 लाख रूपयें अपने खाते में ट्रांसफर कर जुटाया था।

CG- 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार: रिटायर्ड कर्मचारी से 18 लाख की ठगी, दोस्त के बेटे ने मोबाइल में UPI जनरेट कर निकाले पैसे, पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर करता रहा आरोपी, भाई की शादी भी कराई......
CG- 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार: रिटायर्ड कर्मचारी से 18 लाख की ठगी, दोस्त के बेटे ने मोबाइल में UPI जनरेट कर निकाले पैसे, पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर करता रहा आरोपी, भाई की शादी भी कराई......

Chhattisgarh Crime, 3 arrested including 2 women, Retired employee cheated of 18 lakhs, friend son withdrew money by generating UPI in mobile, transferring money to wife account

Durg-Bhilai: थाना पुलगांव में घटित धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ। 02 महिला सहित 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सेवानिवृत्त बिजली विभाग के कर्मचारी को आरोपियों ने निशाना बनाया था। बीमार हो जाने पर उपचार के लिये पैसा निकालने जाने पर ठगी की जानकारी हुई। आरोपियों के घर पीड़ित का 10-12 वर्षो से आना-जाना व खाना पीना था। पीड़ित के मोबाईल पर ही उसकी जानकारी के बगैर यूपीआई एक्टीवेट कर घटना को अंजाम दे रहे थे। अलग-अलग समय पर प्रार्थी के खातें से तकरीबन 18 लाख रूपयें अपने खाते में ट्रांसफर कर जुटाया था।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, नगदी रकम के अलावा ठगी की रकम से खरीदी गयी 03 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, स्प्लेण्डर मोटर सायकल, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी, सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई तकरीबन 07 लाख की मशरूका बरामद किया गया। आरोपियों में चन्द्रशेखर गुप्ता उर्फ शेखर उम्र 19 वर्ष, काजोल गुप्ता पति चन्द्रशेखर गुप्ता उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी बाम्बे आवास जवाहर नगर, वैशाली नगर भिलाई और नेहा गुलहरे उम्र 32 वर्ष निवासी करबला रोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर शामिल है। 

छ.ग.रा.वि.वि. कंपनी खेदामारा जामुल से रिटायर्ड कर्मचारी शेष कुमार साहू का रिटायरमेंट का पैसा उसके भारतीय स्टेट बैंक में करीब 18 से 20 लाख रूपये जमा था। शेष कुमार साहू का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार के लिए जैमिनी हास्पिटल दुर्ग में भर्ती किया गया। उपचार के लिए रकम की आवश्यकता होने पर उनके एटीएम से पैसे निकालने गए तो पता चला उनके खाते में 260 रूपये बैलेंस बता रहा था।

खाते का स्टैंटमेंट निकालने पर जानकारी हुआ कि खाते से धोखाधडी कर 18 से 20 लाख रूपये यू.पी.आई. ट्रांजेक्शन, पे.टी.एम. के माध्यम से निकाल लिया है। इस रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 525/2022 चारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) वैभव बैंकर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) नसर सिद्धीकी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रदीप सोरी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. एवं थाना पुलगांव की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

 

टीम द्वारा प्रार्थी से सभी जानकारियाँ प्राप्त कर बैंक स्टेटमेंट का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। जिसमें प्रार्थी के खाते से अधिकांश लेन-देन यू.पी.आई. के माध्यम से होना पता चला, यू.पी.आई. से जानकारी प्राप्त करने पर प्रार्थी के खाते से अधिक से अधिक रकम एयरटेल पेमेन्ट बैंक के एक नम्बर पर ट्रांसफर होने की जानकारी हुई। जिससे उक्त एयरटेल पेमेन्ट एकाउंट का डिटेल एवं मोबाईल धारक का नाम पता प्राप्त किया गया, जो कि काजोल नाम की किसी महिला के नाम से होना पता चला। उक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रार्थी से पुनः पूछताछ किया गया।

 

प्रार्थी के द्वारा अपने पिता शेष कुमार साहू का जामुल में बिजली विभाग में नौकरी करने के दौरान विगत 10-12 वर्षों से जवाहर नगर भिलाई निवासी विरेन्द्र गुप्ता से अच्छी जान पहचान होना व उनके घर हमेशा आना जाना करना बताया। उपरोक्त सभी जानकारियों का विश्लेषण करने पर पता चला कि काजोल नाम की महिला विरेन्द्र गुप्ता की बहु है, जिसके खाते में अधिक से अधिक रकम ट्रांसफर हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जा सकी, आरोपी की पतासाजी करने पर पता चला कि विरेन्द्र गुप्ता की बेटी नेहा गुप्ता बिलासपुर में रहती है और उसकी बहु काजोल का मायका भी बिलासपुर में है

 

जहाँ पर उसका लड़का चन्द्रशेखर गुप्ता भी अपने ससुराल गया हुआ है। जिससे टीम द्वारा बिलासपुर पहुँचकर काजोल गुप्ता से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक में अपने नाम से पति चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा खाता खुलवाना एवं घर पर आने वाले शेष कुमार साहू के खाते से उसी के मोबाईल के माध्यम से ननद नेहा गुलहरे एवं पति चंद्रशेखर के द्वारा अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करना बतायी जिससे चंद्रशेखर गुप्ता, नेहा गुलहरे तथा काजोल गुप्ता को पकड़कर लाया गया सभी से विस्तृत पूछताछ करने पर शेष कुमार साहू का विगत 10-12 सालो से अपने घर पर आना जाना, खाना पीना करना।

 

इसी दौरान मार्च 2022 से उसके मोबाईल फोन पर नेट बैंकिंग एक्टीवेट कर नेहा गुलहरे एवं उसके भाई चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा अलग-अलग समय पर तकरीबन 18 लाख रूपये को चंद्रशेखर की पत्नि काजोल गुप्ता के एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते में ट्रांसफर कर रकम को निकालकर खर्च कर देना, उसी पैसे से स्प्लेण्डर मोटर सायकल, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी, 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 जोड़ सोने का छोटा टाप्स, सोने की अंगुठी, चांदी का करथन, हाथ फूल व चैन, 03 नग स्मार्ट मोबाईल फोन एवं अन्य घरेलू चीजे खरीदना अपने भाई के शादी में 05-06 लाख रूपये खर्च करना शेष रकम 59 हजार रूपये घर पर रखना बताये। आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदा गया उपरोक्त सामान एवं नगदी रकम जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही याना पुलगांव से की जा रही है।