Toll Tax : कार और ट्रक चालको के लिए बड़ी खबर! 19 फ़ीसदी तक टोल में बढ़ोतरी, अब ज्यादा देना होगा टोल टैक्स...

Toll Tax: Big news for car and truck drivers! Toll increased by 19%, now you will have to pay more toll tax... Toll Tax : कार और ट्रक चालको के लिए बड़ी खबर! 19 फ़ीसदी तक टोल में बढ़ोतरी, अब ज्यादा देना होगा टोल टैक्स...

Toll Tax : कार और ट्रक चालको के लिए बड़ी खबर! 19 फ़ीसदी तक टोल में बढ़ोतरी, अब ज्यादा देना होगा टोल टैक्स...
Toll Tax : कार और ट्रक चालको के लिए बड़ी खबर! 19 फ़ीसदी तक टोल में बढ़ोतरी, अब ज्यादा देना होगा टोल टैक्स...

Toll Tax :

 

नया भारत डेस्क : महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मुंबई की सीमाओं पर स्थित टोल बूथों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अगले महीने से टोल टैक्स (Mumbai Toll Tax New Rate) बढ़ाया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को नया झटका लगने वाला है। मुंबई में पांच प्रवेश बिंदुओं पर टोल लिया जाता है। जिसके लिए ऐरोली, वाशी, दहिसर, मुलुंड में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (LBS) और मुलुंड में ही ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर टोल प्लाजा बनाया गया हैं। (Toll Tax)

एमएसआरडीसी के तहत मुंबई के प्रवेश द्वार पर टोल दरें बढ़ाई जाएंगी। इसके मुताबिक, 1 अक्टूबर से कारों के लिए 5 रुपये, मिनी बसों के लिए 10 रुपये, ट्रकों और बसों के लिए 20 रुपये टोल टैक्स की बढ़ोतरी होगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की 27 सितंबर 2002 की अधिसूचना में हर तीन साल में टोल दरें बढ़ाने का जिक्र है। उसी हिसाब से टोल बढ़ाया जा रहा है। (Toll Tax)

कब से होगा लागू?

जानकारी दे दें कि हर 3 साल में टोल की दरों में संशोधन किया जाता है। आखिरी बार अक्टूबर 2020 में टोल की दरों में संशोधन किया गया था। सरकार द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, मुंबई में टोल की दरें 12 से करीब 19 फीसदी तक बढ़ेंगे। ये बढ़ाई गई दरें 1 अक्टूबर से लागू की जाएंगी। (Toll Tax)

क्या है रेट?

हल्के मोटर वाहन या यात्री कारों के लिए सिंगल रुट पर टोल 5 रुपये महंगा होगा, यानी 40 रुपये के बजाय 45 रुपये टोल देना होगा। इसी तरह मिनी बसों के लिए टोल की दर 10 रुपये बढ़ेगी यानी अब मिनी बस के लिए 65 के बजाय 75 रुपए टोल देने होंगे। ट्रकों और बसों को 130 के बजाय 150 रुपये चुकाने होंगे, जबकि मल्टी-एक्सल वाहनों के टोल दरों को 30 रुपए बढ़ाया गया है यानी अब 160 के बजया 190 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। (Toll Tax)

कब होगा टैक्स फ्री?

मुंबई में टोल की शुरूवात साल 2002 में हुई थी। वर्ष 2027 तक मुंबईकरों को टोल भरना होगा। इसके बाद करीब 5 टोल की मियाद पूरी हो जाएगी। इसके बाद सरकार को फैसला लेना होगा का टोल को जारी रखना है या इसे बंद कर दिया जाए। (Toll Tax)