आज सार्वजनिक अवकाश: छत्तीसगढ़ सरकार ने छठ को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश.... छठ पूजा पर अवकाश देने वाला छत्तीसगढ़ , बिहार,उत्तरप्रदेश के बाद देश का तीसरा राज्य बना…..बैंक भी बंद रहेंगे….देखें आदेश....…




रायपुर, 10 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ सरकार ने छठ पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अब से कुछ देर पहले इसका आदेश जारी किया है।GAD ने कल प्रदेश में सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी का आदेश जारी किया।।
छठ पूजा के अवसर ये छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छठ पूजा के मौके पर सार्वजनिक अवकाश के ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।।
राज्य सरकार ने निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के तहत ये अवकाश घोषित किया है।छत्तीसगढ़ में अभी तक छठ पर सामान्य अवकाश था। लेकिन, सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए आज इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। निगोशियब इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सरकार ने इस छुट्टी का ऐलान किया है। लिहाजा, इसके दायरे में अब बैंक भी आएंगे। अभी तक सामान्य अवकाश के कारण बैंकों में छुट्टी नहीं होती थी।
इस तरह छत्तीसगढ़ बिहार उत्तरप्रदेश के बाद देश का तीसरा राज्य बन गया है, जहां छठ को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश में कलेक्टरों से अपने हिसाब से छुट्टी तय करने कहा गया है।
छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय याने बिहार, यूपी के लोग रहते हैं। रायपुर से लेकर भिलाई, बिलासपुर, कोरबा के साथ ही कोरबा और सरगुजा के कोयलांचल में छठ के दिन लघु बिहार और यूपी की झलक दिखाई पड़ती है। छठ व्रत की महत्ता को समझते हुए अब छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ व्रत करने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा कर रहे हैं।