CG धमाकेदार परफॉर्मेंस VIDEO: Indian Idol 12 Finale से पहले शो में 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव की धांसू एंट्री.... इंडियन आइडल 12 पर चढ़ा 'बचपन का प्यार' फीवर.... सेट पर दिखा CG का नन्हा मेहमान.... देखें परफॉर्म VIDEO......




डेस्क। इन दिनों छत्तीसगढ़ का एक बच्चा सहदेव दिरदो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर जगह बस इसी बच्चे का गाया गाना बचपन का प्यार गूंज रहा है। सहदेव दिरदो की पॉपुलैरिटी को देख अब उन्हें सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सेट पर बुलाया गया है। होस्ट आदित्य नारायण ने वीडियो शेयर किया है। आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट का एक क्लिप शेयर किया है।
क्लिप में जज और बाकी कंटेस्टेंट्स सहदेव दिरदो के साथ बचपन का प्यार गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने कैप्शन लिखा- बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ। ये वीडियो वायरल हो रहा है। आदित्य नारायण के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। सभी कंटेस्टेंट्स पर बचपन का प्यार फीवर चढ़ता दिख रहा है।
वीडियो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाला, निहार ताउरो, शनमुख प्रिया, स्याली कांबले नजर आ रहे हैं। सहदेव डिरडो वीकेंड में पवनदीप राजन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं, हालांकि इस पर कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। सहदेव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ इंडियन आइडल के क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर इंडियन आइडल के सेट की है।
देखें वीडियो