CG- पिता की हैवानियतः एक साल तक नाबालिक बेटी से किया रेप.... जान से मारने की धमकी.... हो गई गर्भवती.... फिर जो हुआ.... भाग गया जंगल.... शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी पिता गिरफ्तार.... मामला जान रह जाएंगे दंग.....
Raped a minor daughter for a year Threats to kill got pregnant what happened then ran away forest




...
कोरिया। नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना पोड़ी का है। पीड़ित बालिका अपनी मां व मितानिन के साथ थाना पोड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब एक साल से इसका पिता जब भी इसकी मां दिन में मवेशी चराने जाती लगातार शारीरिक शोषण करते आ रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। यह गर्भवती हो गई। तब घटना की जानकारी अपनी मां व अन्य को बताई। तब इसका पिता घर से जंगल की ओर भाग गया।
घटना की जानकारी थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल बालिका की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किये कि अपराध पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना करते हुए फरार आरोपी की पता तलाश हेतु एक टीम बनाकर लगाया गया।
फरार आरोपी की दिन रात लगातार साजा पहाड़ आसपास के जंगल में तलाश की जाती रही कि आरोपी पिता को पकड़ा गया तथा धारा 376.376(2)(ढ)..506 भा द वि एवं 6. पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।