बिग CG न्यूज: शिक्षक और डॉक्टर पर रेप का आरोप.... ट्यूशन टीचर ने छात्रा के साथ किया रेप.... कोचिंग सेंटर में हुई जान पहचान.... होटल में ले जा कई बार बनाया अपनी हवस का शिकार…. वहीं डॉक्टर ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म....




रायपुर। शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक शिक्षक ने छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। छात्रा ने शिक्षक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। वहीं रायपुर में नर्स स्टाफ के साथ डाक्टर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। स्टाफ नर्स ने डाक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाया है।
शिक्षक पर छात्रा के साथ रेप का आरोप
नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता छात्रा ने गंज पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि आरोपित आशीष पांडेय (शिक्षक) से उसका परिचय कोचिंग क्लास में बतौर शिक्षक के रूप में हुआ था। पीड़िता का दावा हैं कि, आरोपी शिक्षक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से युवक ने मना कर दिया। इसी बात से परेशान होकर पीड़िता ने अब इस मामले में थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
आशीष ने शादी का प्रलोभन देते हुए डेढ़ साल तक एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब जब उसने शादी की बात कही तो उल्टा आरोपित ने ही उसके खिलाफ शिकायत प्रस्तुत कर दी। काउंसिलिंग में उचित परिणाम नहीं निकलने के बाद युवती ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत आरोपित शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया। आरोपित शिक्षक को बिलासपुर से गिरफ्तार कर पुलिस उसे आज रायपुर लेकर पहुंची है।
डाक्टर ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म
नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी इलाके की रहने वाली स्टाफ नर्स ने डा.निखिल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2015 से मार्च 2021 तक डाक्टर ने लगातार शादी का प्रलोभन देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। अब जब डाक्टर मुम्बई शिफ्ट हो गया, तब से उसने बातचीत बंद कर दी। जिसके बाद मुम्बई पहुंची महिला ने आरोपित डाक्टर से मिलकर शादी के बारे में बात करनी चाही।
परंतु डाक्टर ने मिलने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने मुंबई के ही बांद्रा पुलिस थाना में ज़ीरो पर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने केस डायरी ट्रांसफर करते हुए रायपुर एसएसपी को भेजा। रायपुर एसएसपी के निर्देश के बाद गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ नंबरी अपराध दर्ज कर लिया है।
आरोपित डाक्टर की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि महिला के अनुसार डाक्टर ने प्रथम बार गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में जबरन दुष्कर्म किया था। इसलिए अपराध गुढ़ियारी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। आरोपित हिंदुजा अस्पताल मुंबई में कार्यरत है।