CG रेप का आरोपी पास्टर गिरफ्तार: चर्च के पास्टर ने किया विधवा से रेप.... शादी का झांसा देकर 2 साल से बना रहा था संबंध.... गर्भवती हुई तो खिला दी गर्भपात की दवा.... फिर हुआ ये.... महिला की हालत नाजुक.... आरोपी पास्टर गिरफ्तार......




दंतेवाड़ा। रेप के आरोप में पास्टर को गिरफ्तार किया गया है। गीदम थाना क्षेत्र में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर चर्च का एक पास्टर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला गर्भवती हो गई तो पास्टर ने उसे मेडिकल स्टोर से लाकर दवाई खिला दी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग (43) शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था। महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था।
आरोप है कि करीब 2 साल पहले पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद से ही शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो माह की गर्भवती हो गई। उसने पास्टर को इसके बारे में जानकारी दी। आरोपी पास्टर ने महिला के गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवाएं ले आया और उसे जबरदस्ती खिला दी। दवाई खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर आसपास के लोगों ने उसे गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दवाई खाने के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लगभग 12 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी।
कुछ दिनों के बाद महिला बीमार हुई, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इलाज के लिए इसके पास पैसे नहीं थे। इसी बीच मिशनरी लोगों से महिला का संपर्क हुआ। उन्होंने इसका इलाज भी करवाया था। जिसके बाद महिला ने धर्मांतरण कर लिया। 4 साल पहले महिला और पास्टर की पहचान हुई। महिला की आर्थिक स्थिति को देख पास्टर ने उसे अपने घर में काम पर रखा था। जानकारी मिली है कि पास्टर ने इसे रहने के लिए दूसरा मकान भी दिया था। वहीं पिछले 2 सालों से शादी का झांसा देकर पास्टर महिला के साथ लगातर दुष्कर्म कर रहा था। पास्टर भी पहले से शादीशुदा है। इसके एक बेटा और एक बेटी है जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं।