CG शिक्षक हत्या ब्रेकिंग: कमरे में मिली शिक्षक की लाश…. गर्भवती पत्नी ने पटे से सिर फोड़कर शराबी टीचर पति को मारा.... पत्नी ने केरोसीन डालकर खुद को आग लगाई.... फिर जो हुआ.... क्षेत्र में सनसनी.......




जांजगीर :- एक टीचर की उसकी ही पत्नी ने हत्या कर दी। टीचर का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। इसके बाद 4 महीने की गर्भवती पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। 50 फीसदी झुलसी महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि टीचर के शराब पीने का आदी था। इसी से परेशान होकर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। फिर खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की। मामला बलोदा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार पटेल (38) ग्राम कुरमा स्थित हाईस्कूल में शिक्षक था। पत्नी रत्ना के साथ CHC के सामने किराए से रहते थे। राजकुमार शराब पीने के आदी था। इसके चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उस समय पड़ोसी छत पर टहल रहे थे। थोड़ी देर बाद केरोसीन की बदबू आने पर वह नीचे पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था।
सोते हुए शिक्षक की हत्या की आशंका, खून से सना पाटा मिला
टीचर रामकुमार की मजबूत कठकाठी का था। ऐसे में अंदेशा है कि हत्या सोते समय की गई है। पुलिस को पलंग के नीचे ही खून से सना पाटा मिला है। उसी से सिर पर वार किया गया होगा। इसके बाद तकिए से उसका मुंह दबाकर दम घोंटने की भी कोशिश की गई। उसके मुंह पर ही दो तकिए भी पड़े मिले हैं। आसपास सामान भी बिखरा था। जिससे लग रहा है कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई होगी। दोपहर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी।
दूसरी पत्नी थी रत्ना को राजकुमार करीब एक साल पहले चूड़ी पहनाकर अपने साथ ले आया था। वह उसकी दूसरी पत्नी थी। राजकुमार की पहली शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। हालांकि दोनों बाद में अलग हो गए। उनके कोई संतान भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि रत्ना और राजकुमार के बीच पैसों को लेकर भी विवाद होता था।