Assembly Election 2022: गुजरात में चुनावी शंखनाद, गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा चुनाव, कब वोटिंग-कब नतीजे, देखें डिटेल…..
Gujarat Assembly Elections 2022, Election Commission Live, EC announces election schedule, Voting in two phases on Dec 1 and 5, results on Dec 8, Gujarat Assembly Election 2022 Dates: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का गुरुवार को ऐलान हो गया। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना होगी। गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें से 3,24,422 नए वोटर हैं।




Gujarat Assembly Elections 2022, Election Commission Live, EC announces election schedule, Voting in two phases on Dec 1 and 5, results on Dec 8
Gujarat Assembly Election 2022 Dates: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का गुरुवार को ऐलान हो गया। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना होगी। गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें से 3,24,422 नए वोटर हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस बार कई मायने में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान नई चीजें देखने को मिलेगी, जिसमें 182 दिव्यांग के लिए पोलिंग स्टेशन होंगे। इसके साथ ही, युवा वाटर्स के लिए हर जिले में एक बूथ ऐसा होगा, जहां पर सबसे कम उम्र के प्रिसाइडिंग ऑफिसर होंगे। गिर में सिर्फ एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया है।
गुजरात चुनाव में दिव्यागों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि गुजरात चुनाव में दिव्यागों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग के प्रमुख ने बताया कि गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता हैं। कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 51 हजार से ज्यादा है। चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा।
सी-विजिल एप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं। गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। सीईसी राजीव कुमार ने कहा,''गुजरात में 142 सामान्य, 17 एससी और 23 एसटी निर्वाचन क्षेत्र हैं।