124 मील चौड़ा उल्कापिंड: पृथ्वी के नजदीक आ रहा है सोने-चांदी से भरा उल्कापिंड.... अरबों-खरबों से भी कीमती है छोटा टुकड़ा.... जानें इसके बारे में सब कुछ......

124 मील चौड़ा उल्कापिंड: पृथ्वी के नजदीक आ रहा है सोने-चांदी से भरा उल्कापिंड.... अरबों-खरबों से भी कीमती है छोटा टुकड़ा.... जानें इसके बारे में सब कुछ......

डेस्क। सोलर सिस्टम में ग्रहों के अलावा उल्कापिंड भी घूमते रहते हैं। अब नासा ने बताया है कि हमारे सोलर सिस्टम में 124 मील चौड़ा एक उल्कापिंड ‘Goldmine Asteroid’ घूम रहा है जिसकी कीमत अरबों-खरबों से भी ज्यादा है। ये उल्कापिंड कई कीमती धातुओं से भरा हुआ है। इस उल्कापिंड में कई कीमती धातु भरे हुए हैं। इनकी कीमत करीब 10 हजार क्वाड्रिलियन डॉलर है। यानी इसके एक छोटे से टुकड़े की भी कीमत अरबों-खरबों में होगी। 

 

 

इसे साइंटिस्ट्स ने ‘Psyche 16 asteroid’ नाम दिया है। ये 124 मील चौड़ा है। सूरज के चारों तरफ घूमने वाला ये उल्कापिंड मार्स और जुपीटर के बीच में मौजूद है। नासा ने सोने से भरे इस उल्कापिंड के लिए नया मिशन शुरू किया है, जिसके तहत 2026 तक इसके पास जाने की कोशिश की जाएगी। वैज्ञानिकों ने अभी तक इस टुकड़े को लेकर कई तरह के अंदाजे लगाए हैं। इसके अंदर कई बेशकीमती धातुओं का अम्बार है। इसमें सोना, चांदी, लोहा और निकल शामिल है। 

 


इसकी कीमत अरबों में आंकी गई है। ये किसी ग्रह का टूटा हिस्सा है। 2026 में इसके नजदीक जाकर इसकी स्टडी करने का प्लान बनाया जा रहा है। कैलिफोर्निया के साइंटिस्ट का समूह इसके तापमान का पता लगाने में जुटा है ताकि इसकी स्टडी में आसानी हो सके। ‘Psyche 16 asteroid’ की खोज सबसे पहले 1852 में हुई थी। माना जा रहा है कि सोलर सिस्टम के निर्माण के समय हुए टक्कर में ये ग्रह से टूटकर अलग हुआ था। इसके बाद से ये अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा है।