OMG : दुनिया का सबसे महंगा आम है बहुत खास,छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में रखवाली कर रहे चार चौकीदार और सात कुत्ते, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

OMG : दुनिया का सबसे महंगा आम है बहुत खास,छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य  में रखवाली कर रहे चार चौकीदार और सात कुत्ते, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

डेस्क :- जबलपुर में हो रही है दुनिया के सबसे महंगे जापानी मियाजाकी आम की खेती। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक है। 
आम उत्पादक ने रखवाली के लिए चार चौकीदार और सात कुत्तों को तैनात किया है। 


भारत में आम आपको हर गली-चौराहे पर मिल जाएंगे। लेकिन जापानी मियाजाकी आम की बात ही कुछ और है। हो भी क्यों न यह दुनिया के सबसे महंगे आम की किस्म है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है और देश में इस किस्म की एक कीमत के लिए लोग 21 हजार रुपए तक देने को बेकरार हैं। 

  जबलपुर से करीब 25 किमी दूर चरगंवा में जापानी आम मियाजाकी की खेती की जा रही है। संकल्प परिहार और रानी परिहार के आम के बाग में इस किस्म के आम लगे हैं। जिसमें मियाजाकी आम के कुछ पेड़ हैं। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। उनका कहना है कि अभी तक नागपुर के एक व्यक्ति ने एक आम की कीमत 21 हजार रुपए तक लगाई है। हालांकि अभी उनका इरादा इन्हें बेचने का नहीं है। वे पहला आम महाकाल को समर्पित करेंगे और इसके बाद इनकी बिक्री शुरू होगी। 

चार चौकीदार और सात कुत्ते कर रहे निगरानी
उनके बाग से पिछले साल ये आम चोरी हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने इस साल इन पर नजर रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इन आमों की रखवाली के लिए उन्होंने चार चौकीदार और सात कुत्तों की तैनाती की है। यह आम के पेड़ की शिफ्ट के हिसाब से निगरानी करते हैं। परिहार के बगीचे में अन्य फलों के के साथ इस आम के 14 पेड़ हैं।

लाल रंग का होता है आम

इस किस्म के आमों का रंग लाल होता है। सबसे ऊंची गुणवत्ता वाले आमों को ताइयो-नो-टोमागो या एग्स ऑफ सनशाइन के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर आम हरे या पीले होते हैं, लेकिन यह ऊपर से लाल रंग का होता है। विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार, मियाजाकी आम का वजन कम से कम 350 ग्राम होना चाहिए और उसमें शुगर की मात्रा 15 फीसद या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए। एक आम का वजन 900 ग्राम तक हो सकता है।