CG बड़ी खबर: कच्चे आम के नीचे 300 किलो गांजा रख हरियाणा ले जा रहा था युवक... फिर हुआ ये.... 15 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार......




बस्तर। वाहन 407 -EX वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुये तस्कर को नगरनार पुलिस ने पकड़ा है। अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते तस्कर पर थाना नगरनार पुलिस ने कार्यवाही की है। 300 केजी मादक पदार्थ गांजा किमती 1500000 (पन्द्रह लाख रूपये) है। नाम आरोपी इसुब खान है। सफेद रंग की टाटा कंपनी का 407 EX माजदा वाहन में तस्करी कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक एक वाहन सफेद रंग का टाटा कंपनी का 407 EX माजदा क्रमांक HR 5796 के पीछे डाला मे कच्चे आम से भरे करैटो की नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य परिवहन कर ले जा रहा था। ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुँचकर नाका बंदी कर कुछ समय बाद एक वाहन सफेद रंग का टाटा कंपनी का 407-EX माजदा कंमाक HR- 5796 आता हुआ दिखाई दिया।
वाहन को नाकाबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम इसुब खान पिता खुबी उम्र 20 साल निवासी ग्राम गोपीखेडा थाना चांदहट जिला पलवल (हरियाणा) का रहने वाला बताया। के कब्जे से 300 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 1500000/ रू- (पन्द्रह लाख रूपये) एवं एक वाहन सफेद रंग का टाटा कंपनी का 407-EX माजदा कमाक HR 5796 को बरामद कर जप्ती किया गया।
जप्त शुदा वाहन कार कि किमत 500000/-रू (पांच लाख रूपये) है। जुमला 2000000/- (बीस लाख रूपये) को जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध घारा सदर का घटित करते पाये जाने से अपराध कंमाक 111 / 2021 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।