दिल्ली में CG विधायकों के साथ प्रियंका गांधी की बैठक: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक फिर पहुंचे दिल्ली.... प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के 18 विधायकों को दिल्ली बुलाया.... हो सकता है बड़ा फैसला!.... सुगबुगाहट हुई तेज.....

दिल्ली में CG विधायकों के साथ प्रियंका गांधी की बैठक: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक फिर पहुंचे दिल्ली.... प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के 18 विधायकों को दिल्ली बुलाया.... हो सकता है बड़ा फैसला!.... सुगबुगाहट हुई तेज.....

...

रायपुर 9 दिसम्बर 2021। दिल्ली में प्रियंका गांधी ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों को दिल्ली बुलाया है। प्रियंका गांधी के बुलावे पर विधायक दिल्ली रवाना भी हो गए हैं। जिनका दिल्ली बुलावा आया है, उनमें कई वरिष्ठ विधायक शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि इन विधायकों को संगठन और चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में इन विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दिल्ली में विधायकों से चर्चा के बाद उनकी आगामी चुनावों में भूमिका स्पष्ट हो सकती है। प्रियंका गांधी के बुलावे पर वरिष्ठ विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अरुण वोरा दिल्ली गए हैं। इनके साथ ही विधायक रामकुमार साहू, अम्बिका सिंहदेव, रेखचन्द जैन, राजमन बेन्जाम, कुंवर सिंह निषाद समेत कई अन्य नेता दिल्ली पहुंचे हैं। 

दिल्ली रवाना होने से पहले कुलदीप जुनेजा ने कहा कि आज शाम पांच बजे प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक लेंगी। बैठक में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक एमएलए सत्यनारायण शर्मा, भुवनेश्वर सिंह बघेल, इंद्रशाह मांडवी, कुलदीप जुनेजा, राजमन बेंजाम, रेखचंद जैन, लक्ष्मी ध्रुव, विनोद चन्द्राकर, गुलाब केमरो, रामकुमार यादव, अरुण वोरा को दिल्ली बुलाया गया है। 

इनके अलावा संगठन के नेता लक्ष्मण पटेल, मोतीलाल देवांगन, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, प्रेमचंद जायस, चेतराम साहू, चुन्नीलाल साहू, जनकराम वर्मा को दिल्ली बुलाया गया है। सभी की बैठक दिल्ली के दस जनपथ में प्रियंका गांधी के साथ आज शाम को होगी। कांग्रेस विधायकों के दिल्ली पहुँचने की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट फिर से तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। विधायकों ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया को केवल सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देने दिल्ली पहुंचने की बात कही। लेकिन सूत्र बताते हैं की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।