CG ठंड अलर्ट: छत्तीसगढ़ में रातों की ठिठुरन बढ़ी.... इस जिले में 9.3 डिग्री तक लुढ़का पारा.... साल की सबसे ठंडी रात.... अगले 2 दिन में 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान कम होने का अनुमान.... देखें कहां कैसा रहेगा हाल.....

CG ठंड अलर्ट: छत्तीसगढ़ में रातों की ठिठुरन बढ़ी.... इस जिले में 9.3 डिग्री तक लुढ़का पारा.... साल की सबसे ठंडी रात.... अगले 2 दिन में 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान कम होने का अनुमान.... देखें कहां कैसा रहेगा हाल.....

...

रायपुर। प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। किंतु न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में दो से 3 डिग्री की गिरावट संभावित है। इसके कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्का कोहरा छाने की संभावना प्रातः काल में बन रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर प्रदेश के तापमान पर दिखने लगा है। ठंड की वजह से छत्तीसगढ़ में रातों की ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार रात कोरिया में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस साल की सबसे ठंडी रात साबित हुई है। 

कोरिया सबसे ठंडा रहा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जशपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस और कोरबा का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। महासमुंद 15.3, राजनांदगांव 14.4, कांकेर 15 और नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं दंतेवाड़ा 15.5 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 16.4 और रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय केंद्र में 13.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। रायपुर केंद्र पर न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।

यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, लेकिन एक दिन पहले के तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। माना हवाई अड्‌डे पर न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में 13 डिग्री सेल्सियस, पेण्ड्रा में 11.3 और अम्बिकापुर में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। जगदलपुर में 15.5 और राजनांदगांव में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं दुर्ग का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। उत्तर से सूखी और ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।