CG डॉक्टर ट्रांसफर ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... CG के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के हटाए गए अधीक्षक.... इन मेडिकल कॉलेजों को भी मिले नए अधीक्षक.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखिए पूरी सूची.....

....

रायपुर 25 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। राजीव अहीरे अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के अधीक्षक हटाए गए हैं। डॉक्टर अरविंद नेरलवार नए अधीक्षक बनाए गए हैं। डॉक्टर विनीत जैन की जगह अरविंद को कमान मिली है। इसके साथ ही कोरबा, महासमुंद, कांकेर को नए अधीक्षक मिले हैं। 

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-4 में उल्लेखित चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में उनके वर्तमान शैक्षणिक कार्य एवं कर्तव्यों के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। डॉ. अरविंद नेरलवार के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से डॉ विनीत जैन, प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर केवल संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त होंगे।

देखें आदेश