Bank Strike: लगातार दो दिन बैंक में कामकाज होंगे प्रभावित.... इस-इस तारीख को राष्ट्रव्यापी हड़ताल.... लगातार 2 दिन कर्मचारियों की हड़ताल.... ब्रांच जानें से पहले फटाफट पढ़िए ये खबर.....
Bank employees 2-day strike Bank Strike Nationwide strike work bank will affected two consecutive days




...
Bank employees 2-day strike: आगामी 28-29 मार्च को बैंक कर्मचारी यूनियंस की दो दिवसीय हड़ताल है। इस हड़ताल की वजह से आरबीएल बैंक की कुछ शाखा में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। ये बात आरबीएल बैंक की ओर कही गई है। बैंकों के निजीकरण के विरोध में दो दिनों की ऱाष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंकों के कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। आगामी 28-29 मार्च को बैंक कर्मचारी यूनियंस की दो दिवसीय हड़ताल है। इस हड़ताल में बैंक के कर्मचारियों के शामिल होने के कारण बैंक का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
इस दो दिवसीय हड़ताल में एआइयूटीयूसी, सीटू समेत दर्जनों ट्रेड यूनियन संयुक्त, बैंक कर्मचारी यूनियंस, किसान यूनियंस, मजदूर यूनियंस शामिल होंगे। आपको बता दें कि पहले ये हड़ताल 23 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली थी, जिसे टालकर मार्च में कर दिया गया। बैंक कर्मचारियों के शामिल होने के कारण 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती है। हालांकि बैंकों की ओर से कहा गया है कि वो इस हड़ताल से बैंकिंग सेवा को अप्रभावित रखने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं हड़ताल के दौरान एटीएम सर्विस, ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रभावित नहीं होगी।
इस हड़ताल की वजह से आरबीएल बैंक के कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं, ऐसे में बैंक की कुछ शाखाओं में 28 और 29 मार्च को कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन की ओर से दी गई है। सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में 28-29 मार्च को बैंक कर्मचारी यूनियंस की दो दिवसीय हड़ताल का आवाहन किया गया है। देशभर के कर्मचारी यूनियंस, बैंक यूनियंस, किसान और मजदूर यूनियंस इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। पहले ये हड़ताल फरवरी 2022 को होने वाला था, लेकिन कोरोना संक्रमण और पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे टाल कर 28 और 29 मार्च कर दिया गया।
इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी यूनियंस भी शामिल हो रहे हैं, जिसके कारण बैंक के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। इस हड़ताल के कारण आरबीएल बैंक की कुछ शाखा में कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। बैंक की ओर से ये जानकारी दी गई है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है, जिसमें कहा है कि बैंक कर्मचारी संघ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन सं जुड़े हैं, जिसके कारण बैंक के कर्मचारी इस हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और आईडीबीआई बैंक की बिक्री के सरकार के फैसले से नाराज कर्मचारी यूनियंस ने इस बैंक हड़ताल का आवाहन किया है।