CG DSP ट्रांसफर BIG NEWS: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... डीएसपी के ट्रांसफर सूची में किया बदलाव.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें लिस्ट......

CG DSP ट्रांसफर BIG NEWS: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... डीएसपी के ट्रांसफर सूची में किया बदलाव.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें लिस्ट......


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। राज्य पुलिस सेवा के तीन डीएसपी के तबादले में बदलाव किया गया है। मंजूलता बाज को अनुविभागीय अधिकारी ओड़गी को नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं अशोक जोशी उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर से छावनी भिलाई दुर्ग में पदस्थ किया गया था। अब इनके तबादला सूची में आंशिक संशोधन करते हुये उन्हें पुलिस मुख्यालय यथावत रखा गया है। आदेश मनोज श्रीवास्तव अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया है।

 

 

जारी आदेश में गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा है कि राज्य शासन एतदद्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के मंजूलता बाज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, ओड़गी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करता है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 04.08.2021 जिसके सरल क्रमांक 43 पर अस्ति अशोक जोशी, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर को नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी मिलाई जिला दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। 

 

 

उक्त आदेश में आशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन एतदद्वारा अशोक जोशी को यथावत उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है। इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 04.08.2021 जिसके सरल कमांक 44 पर अक्ति राजेश जोशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंडई को नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक  उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन एतद्वारा राजेश जोशी को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, ओड़गी के पद पर पदस्थ करता है।

 

देखें आदेश