CG मामा-भांजा गिरफ्तार: हत्या की गुत्थी सुलझी... भाई और भांजे ने मिलकर की हत्या.... हत्या कर लाश को झाड़ियों में छिपाया.... फिर जो हुआ.... दोनों आरोपी गिरफ्तार.... हत्या का कारण जान हो जाएंगे हैरान.....

CG मामा-भांजा गिरफ्तार: हत्या की गुत्थी सुलझी... भाई और भांजे ने मिलकर की हत्या.... हत्या कर लाश को झाड़ियों में छिपाया.... फिर जो हुआ.... दोनों आरोपी गिरफ्तार.... हत्या का कारण जान हो जाएंगे हैरान.....


बिलासपुर। भाई ही सगे भाई का हत्यारा निकला। रिश्तेदार के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। हत्या कर लाश तथा प्रयुक्त हथियार को झाडीयों में छिपाया था। मामला बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा का है। हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हथियार को भी जप्त किया है। नाम आरोपी पुरूषोत्तम उर्फ दद्दू सिंह उम्र 30 वर्ष और अजय सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष है।

 

 

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक मोपका के आवास पारा बनर्जी प्लाट के पास झाड़ियों में एक लाश मिली थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अवलोकन कर तत्काल अज्ञात शव का पता तलाश करने तथा आरोपी की धरपकड करने निर्देशित किया गया। मृतक के सिर में हथियार से प्राणघातक हमला कर हत्या किया गया था। शव परीक्षण कर मृतक के पेंट में रखे उसका मोबाईल मिला। जिसके माध्यम से उसके परिजन से बातचीत कर भाई प्रफुल्ल उर्फ बब्बू सिंह के द्वारा पहचान किया कि मृतक की पहचान पुष्पराज सिंह उर्फ अल्पू सिंह निवासी राजकिशोर नगर बीएसएनएल टावर के पीछे के रूप में हुई।

 

 

मृतक के भाई के द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना सरकंडा में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया तथा अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के पास स्थित शराब भट्ठी में लगे सीसी टीवी फुटेज को चेक किया गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक जिसमें मृतक अपने भाई पुरुषोत्तम तथा भांजा अजय सिंह के साथ बाईक में बैठकर जाते दिखा।

 

 

जिसके आधार पर मृतक का भांजा अजय सिंह सा० भूकंप अटल आवास बहतराई को उसके निवास से पकडा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करता रहा। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक जिसे बारिकी से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपने मामा पुरुषोत्तम के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया पुछताछ कर पुलिस टीम तत्काल मृतक के मूल निवास ग्राम किरारी मस्तूरी पहुंची जहां मृतक का भाई पुरूषोत्तम सिंह मिला।

 

 

जिससे घटना के संबंध में पृथक से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शुरू में पुलिस को गुमराह करता रहा। किन्तु कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि भाई द्वारा शराब के नशे में गाली गलौच करने मारपीट करने से परेशान होकर अपने भांजा के साथ मिलकर हथियार (लकडी का बत्ता) से हत्या करना स्वीकार किया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक दोनो आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मो० सा० और हथियार (लकडी का बत्ता) को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपियो के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफतार किया गया है।